Brief By Newsbrief / 3:59 PM on 15 Dec 2025
रांची: पुलिस ने 75 हजार रुपये मूल्य के गांजे के साथ दंपति सुजीत राय और रबिता देवी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर किशोरगंज इलाके में छापेमारी की गई, जहां दोनों को गांजा बेचते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है.