Back

बीआईटी क्रिकेट लीग 2025: डिवाइन स्ट्राइकर्स ने अपने नाम किया पहला खिताब

Brief By Newsbrief / 11:58 PM on 13 Dec 2025


बीआईटी मेसरा पॉलिटेक्निक मैदान में खेले गए बीआईटी क्रिकेट लीग 2025 के फाइनल में डिवाइन स्ट्राइकर्स ने अवेंजर वारियर्स को रोमांचक मुकाबले में हराकर पहला खिताब अपने नाम किया। फाइनल में अवेंजर वारियर्स के कप्तान डॉ. रजनीश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शुरुआत में ही डिवाइन स्ट्राइकर्स के कप्तान डॉ. श्रीधर पटनायक आउट हो गए। अविषेक की शानदार गेंदबाजी के चलते डिवाइन स्ट्राइकर्स की टीम 118 रन पर सिमट गई.

Read more on Newsbrief