Brief By Newsbrief / 4:00 PM on 12 Dec 2025
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित निर्मल नगर में देर रात तीन बजे तेज रफ्तार और घने कुहासे ने कहर बरपाया. तीन कारों और दो खड़ी ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें छह लोग मामूली रूप से घायल हुए।.स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को सड़क से हटाया. बड़ा हादसा होते-होते टल गया.