Brief By Newsbrief / 1:35 PM on 11 Dec 2025
रांची ट्रैफिक बोझ कम करने के लिए एक और 3 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनने जा रहा है. अरगोड़ा चौक से हरमू होकर डिबडीह तक बनने वाले इस फ्लाईओवर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वीकृति दे दी है. इसके निर्माण से शहरवासियों को जाम से राहत मिलेगी और आवागमन पहले की तुलना में काफी सुगम हो जाएगा .