Brief By Newsbrief / 10:48 PM on 10 Dec 2025
रामगढ़ पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से लाखों रुपए के जेवरात और नकदी बरामद किए गए हैं. यह चोरी का मामला रामगढ़ के मनोज कुमार साव के घर से 12 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने से संबंधित है. मामले की जांच के लिए एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था.