Brief By Newsbrief / 5:00 PM on 10 Dec 2025
देवघर : बीती रात तेज़ रफ़्तार कार ने आलोक कुमार नामक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. आलोक, भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष के छोटे भाई थे. बाबा मंदिर दर्शन कर लौटते समय नशे में धुत युवकों की कार दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.