Back

रिम्स परिसर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई , 30 अवैध निर्माण ढहे

Brief By Newsbrief / 5:09 PM on 09 Dec 2025


रांची: हाईकोर्ट के आदेश पर रांची स्थित रिम्स परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई सोमवार को भी जारी रही इस दौरान डॉक्टर्स कॉलोनी क्षेत्र में करीब 30 अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया. प्रशासन की टीम सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्रवाई करती रही. परिसर को पूर्ण रूप से अतिक्रमण से मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Read more on Newsbrief