Brief By Newsbrief / 11:34 PM on 07 Dec 2025
धनबाद के केंदुआडीह राजपूत बस्ती में गैस उत्सर्जन से प्रभावित परिवारों के लिए BCCL ने राहत कार्य शुरू किया है। गोपालीचक में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की और दवाइयां वितरित कीं. BCCL ने मेडिकल टास्क फोर्स का गठन किया है और एम्बुलेंस तैनात की हैं. मरीजों के लिए कुस्तौर अस्पताल में इलाज की व्यवस्था भी की गई है.