Back

राजपाल यादव ने वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद, अपने अंदाज़ से माहौल किया खुशनुमा

Brief By Newsbrief / 11:10 PM on 02 Dec 2025


प्रेमानंद जी महाराज के भक्तों की हमेशा लंबी कतार रहती है और कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी उनसे मुलाकात के लिए उत्सुक रहते हैं. अब कॉमेडी के बादशाह राजपाल यादव भी वृंदावन पहुंचे और उन्होंने महाराज जी का आशीर्वाद लिया.मुलाकात के दौरान राजपाल यादव अपने खास अंदाज़ से वहां मौजूद लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरते दिखे. वीडियो में वे प्रेमानंद जी महाराज के पास जाकर उनके सामने बैठते नजर आते हैं, और उनके बैठते ही माहौल हल्का-फुल्का और मज़ेदार हो गया.

Read more on Newsbrief