Brief By Newsbrief / 11:06 PM on 02 Dec 2025
धनबाद शहर की कई महत्वपूर्ण सड़कें लंबे समय से निर्माण कार्य ठप रहने के कारण जर्जर स्थिति में हैं. इसको लेकर नाराज भाजपा विधायक राज सिन्हा नगर निगम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं. बुधवार को धरने का दूसरा दिन था. विकास कार्यों में देरी और प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ शुरू हुए इस आंदोलन को अब पार्टी नेतृत्व का भी समर्थन मिलने लगा है.