Brief By Newsbrief / 7:33 PM on 01 Dec 2025
झारखंड में 1100 होमगार्ड जवानों का 34 दिवसीय प्रशिक्षण आज से चार ट्रेनिंग सेंटरों में शुरू हो गया. गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन विभाग के डीआईजी ने जिलों को निर्देश दिया है कि प्रशिक्षण हेतु भेजे जाने वाले जवानों की सूची पर पासपोर्ट फोटो अभिप्रमाणित हो. जवानों को मेसिंग, अन्य व्यय और दैनिक उपयोग का सामान साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं.