Back

झारखंड शराब घोटाला: नवीन केडिया की अग्रिम जमानत खारिज, गिरफ्तारी की संभावना बढ़ी

Brief By Newsbrief / 8:10 PM on 29 Nov 2025


झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में रांची ACB की विशेष कोर्ट ने आरोपी नवीन केडिया की अग्रिम जमानत याचिका शनिवार को खारिज कर दी. जमानत खारिज होने के बाद नवीन के गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है. इस मामले में अब तक वरिष्ठ IAS अधिकारी विनय चौबे, छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया, IAS अमित प्रकाश और प्रिज्म होलोग्राफी के निदेशक विधु गुप्ता समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Read more on Newsbrief