Brief By Newsbrief / 8:03 PM on 29 Nov 2025
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक्स पर पोस्ट कर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को तीखी चुनौती दी. पार्टी ने कहा कि भाजपा सांसद ढुल्लू महतो पर सवाल उठाते ही उनकी राजनीति खत्म कर दी जाएगी. झामुमो ने कोयला कारोबारी एलबी सिंह से मरांडी के संबंधों का भी जिक्र किया. सरकार की कार्रवाई पर मरांडी की प्रतिक्रिया को पार्टी ने “कहानियां” बताया और घाटशिला उपचुनाव में हार की याद दिलाई.