Brief By Newsbrief / 12:00 AM on 28 Nov 2025
पटना: कदम कुआं थाना क्षेत्र स्थित नाला रोड में 15 वर्षीय युवती का शव मिलने के दो दिन बाद परिजन और स्थानीय लोग बलात्कार के बाद हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए सड़कों पर उतर आए और नाला रोड को जाम कर आगजनी शुरू कर दी.परिजनों का आरोप है कि पुलिस शुरुआत से ही मामले को रफा-दफा करने में लगी हुई है.