Brief By Newsbrief / 7:45 PM on 27 Nov 2025
गिरिडीह : टोल प्लाज़ा के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहाँ मुंडन संस्कार के लिए बुढ़ाई मेले जा रहा एक ही परिवार दुर्घटना का शिकार हो गया. अचानक ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य परिजन घायल हुए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया.