Brief By Newsbrief / 12:57 AM on 26 Nov 2025
दुमका प्रशासन ने शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बादल पाड़ा और लुटिया पहाड़ में छापेमारी कर करीब आधा दर्जन अवैध कोयला सुरंगों को ध्वस्त किया. जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप है. खनन टास्क फोर्स की जांच के आधार पर की गई कार्रवाई के बाद दोषियों की पहचान कर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है.