Brief By Newsbrief / 10:37 PM on 25 Nov 2025
धनबाद शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम लगातार सख्ती बरत रहा है. मंगलवार को निगम के कनिष्ठ अभियंता और टीम पुराना बाजार के रतनजी रोड स्थित हनुमान मेंशन पहुंचे और बेसमेंट से चौथी मंजिल तक विभिन्न हिस्सों की विस्तृत मापी की. अभियंता के अनुसार यह कार्रवाई निगम के आदेश और स्वीकृत नक्शे के उल्लंघन की शिकायत पर की जा रही है. गौरव अग्रवाल द्वारा दायर RTI के बाद जांच प्रक्रिया तेज हुई.