Back

नए श्रम कानून पर इंटक महासचिव ने जताई चिंता

Brief By Newsbrief / 4:23 PM on 23 Nov 2025


इंटक के राष्ट्रीय महासचिव विजय कामले ने नए श्रम कानून पर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि इन प्रावधानों से नियोक्ताओं को छंटनी की खुली छूट मिल जाएगी. साथ ही औद्योगिक संबंध संहिता में हड़ताल के लिए प्रबंधन को 60 दिन पहले नोटिस देने की बाध्यता श्रमिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करती है. कामले का कहना है कि इससे श्रमिक आंदोलनों पर असर पड़ सकता है.

Read more on Newsbrief