Brief By Newsbrief / 11:36 PM on 22 Nov 2025
पटना: बिहार में मंत्रिमंडल गठन के बाद सबसे खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह विभाग को छोड़ दिया है. यह अलग बात है कि वित्त, वाणिज्य कर विभाग जदयू के पास आ गया है. इधर , नीतीश कुमार के गृह मंत्रालय के छोड़े जाने के बाद कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है. लोग बताते हैं कि 2005 के बाद बिहार की सत्ता में इस बार बड़ा परिवर्तन दिख रहा है.