Brief By Newsbrief / 9:05 PM on 20 Nov 2025
RANCHI शहर में नो-इंट्री समय के दौरान मालवाहक वाहनों के अनधिकृत परिचालन की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाया. ट्रैफिक एसपी की देखरेख में गठित टीम ने सभी यातायात थाना क्षेत्रों में जांच की. अभियान में पाया गया कि 35 वाहन नो-इंट्री वाले क्षेत्रों में समय के बाद प्रवेश कर चुके थे. इनके खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है.