Back

बाढ़ में शराब तस्करों के हौसले बुलंद, पुलिसकर्मी पर ईंट पत्थर से किया हमला

Brief By Newsbrief / 10:25 PM on 17 Nov 2025


बाढ़: अथमलगोला थाना अंतर्गत करजान गांव में शराब तस्करों ने 112 नंबर के ड्राइवर के साथ मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया.शराब तस्करों को उनके पुलिस का इनफॉर्मर होने का शक था. कुछ दिनों पहले अथमलगोला थाना के गंजपर गांव में शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर पथराव कर चार पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया था.इससे पहले भी पुलिस पर हमला कर शराब तस्कर को ग्रामीणों ने छुड़ा लिया था जिसमें 3 महिला समेत 4 पुलिसकर्मी जख़्मी हुये थे.

Read more on Newsbrief