Brief By Newsbrief / 10:52 PM on 14 Nov 2025
पटना: शुक्रवार शाम जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. उनके साथ जदयू नेता और मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहे.मुख्यमंत्री आवास पर एक साथ इन तीनों वरिष्ठ नेताओं का एकत्र होना जदयू और NDA खेमे में आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर बड़े संकेत देता है.