Brief By Newsbrief / 8:07 PM on 14 Nov 2025
नगर थाना क्षेत्र के सोलागढ़िया में 27 अक्टूबर को हुए गोलीकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जमीन के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. एसपी निधि द्विवेदी ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जियाउल शेख, उनके पुत्र शोएब अख्तर और अलाउद्दीन शेख शामिल हैं.