Brief By Newsbrief / 4:07 PM on 07 Nov 2025
झारखंड के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच करीब 50 मिनट तक मुठभेड़ हुई. जराईकेला थाना क्षेत्र के कोलापू इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान फायरिंग शुरू हुई. जवाबी कार्रवाई में जवानों ने मोर्चा संभाला. मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने तीन राइफलें और नक्सलियों का सामान बरामद किया.