Brief By Newsbrief / 12:23 AM on 07 Nov 2025
15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पूरे भारत में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी. बरियातु स्थित आरोग्य भवन में गुरूवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया. वक्ताओं ने कहा कि इस दिन झारखंड के वीर क्रांति नेताओं जैसे सिद्धो-कान्हु, तिलका मांझी, मामा टंट्या भील, भीमा नायक और वीरांगना सिनगी दई को भी याद किया जाएगा. बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई और जनजातियों की संस्कृति की रक्षा की.