Brief By Newsbrief / 7:00 PM on 06 Nov 2025
पटना: फतुहा विधानसभा क्षेत्र (निर्वाचन क्षेत्र संख्या 185) से बड़ी खबर सामने आई है. यहाँ के बूथ संख्या 165 और 166 पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया.स्थानीय लोगों ने मंदिर की जमीन को लेकर चल रहे विवाद के विरोध में मतदान नहीं करने का निर्णय लिया। वोट बहिष्कार की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और चुनाव आयोग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों को समझाने और मतदान शुरू कराने के प्रयास जारी है.