Brief By Newsbrief / 8:04 PM on 09 Oct 2025
पटना: बिहार में चुनाव से पहले नौकरियों की भरमार निकली है.बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने अब वर्क इंस्पेक्टर के 1114 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 नवंबर तक होगी. योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे.