Brief By Newsbrief / 12:08 AM on 10 Sep 2025
पटना : बिहार सरकार ने घोषणा की है कि मछली का चारा उत्पादन करने वाले फीड मिलों को सरकार विद्युत सहायता देगी.इसके लिए पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने फिश फीड मिल विद्युत सहायता योजना- 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा है. इस योजना का लाभ लेने के लिए मछली के चारा उत्पादक वेबसाइट https://fisheries.bihar.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.