Brief By Newsbrief / 5:42 PM on 08 Sep 2025
कटिहार : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को बिहार के कटिहार जिले में बड़ी कार्रवाई की है.सेमापुर थाना क्षेत्र के सुखासन गांव में एनआईए की टीम ने अचानक छापेमारी की, गांव निवासी इकबाल को उनके घर से हिरासत में लिया है. ग्रामीणों का दावा है कि सिर्फ इकबाल ही नहीं, बल्कि गांव के करीब आधा दर्जन घरों में छापेमारी अब भी जारी है.