Brief By Newsbrief / 11:48 PM on 15 Aug 2025
पंचांग के अनुसार जन्माष्टमी का पावन पर्व भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के शुभ संयोग में मनाया जाता है. उदया तिथि के अनुसार 2025 में जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त, 2025 को ही मनाया जाएगा.इस साल पूजन करने का शुभ मुहूर्त 16 अगस्त 2025 की देर रात 12:04 से 12:47 बजे तक रहेगा, जिसकी अवधि कुल 43 मिनट की रहेगी.