Brief By Newsbrief / 7:35 PM on 08 Aug 2025
सिवान : आंदर प्रखंड के पतार गांव में बिहार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने एक पिता की भूमिका निभाते हुए दलित बेटी का किया कन्यादान.वीरेंद्र राम और श्रीकांति देवी की पुत्री मीरा कुमारी का विवाह सोनकरा गांव के रितेश कुमार (पुत्र राजेंद्र राम व उर्मिला देवी) से संपन्न हुआ.मंत्री पांडेय ने इस अवसर पर कहा भगवान ने मुझे बेटी का सुख नहीं दिया था, लेकिन वीरेंद्र राम ने मेरी इच्छा पूरी कर दी.