Back

31 जुलाई और 1 अगस्त को राष्ट्रपति का दो दिवसीय झारखंड दौरा, राज्यभर में अलर्ट जारी

Brief By Newsbrief / 6:26 PM on 23 Jul 2025


रांची  : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही है. आगामी 31 जुलाई और 1 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड में दो कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. पहला, वह 31 जुलाई को देवघर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. वहीं दूसरे दिन यानि 1 अगस्त को वह धनबाद में आयोजित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT-ISM) के 44 वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी. साथ ही इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजधानी रांची स्थित राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी.

 

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राज्यभर में अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही खासतौर पर देवघर, रांची और धनबाद में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं. साथ ही पूरा पुलिस महकमा अलर्ट मोड़ पर है.

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर चीफ सेक्रेटरी ने की अहम बैठक:

राज्य में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राज्य सरकार की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने रांची में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की है. मुख्य सचिव अलका तिवारी ने दिशा निर्देश दिया है कि राष्ट्रपति की सुरक्षा और गरिमा के अनुरूप सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं. साथ ही देवघर में सावन के कारण कांवरियों और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए एयरपोर्ट से एम्स तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है, ताकि राष्ट्रपति का काफिला बिना किसी बाधा के गंतव्य तक पहुंच सके.

Read more on Newsbrief