Back

राजधानी रांची में चल रही बसों की दयनीय स्थिति ,डुमरी विधायक ने उठाया मसला

Brief By Newsbrief / 12:06 AM on 23 Jul 2025


रांची : राज्य में सरकार की ओर से लोगों के लिए कई सुविधाएँ मुहैया कराई गई है, पर धरातल पर कितनी सुविधाएँ लोगों को सचमुच लाभ पहुँचा रही है, यह सोचने का विषय है. इसी बीच डुमरी विधायक जयराम महतो की पार्टी ने राज्य के कुछ शहरों में लचर परिवहन व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. X पर पोस्ट कर जयराम की पार्टी ने लिखा है, "राजधानी रांची में चलती है हाइटेक बसें, धन्यवाद". इस पोस्ट के साथ कुछ जर्जर बस की तस्वीर भी लगाई गई है, जो शहरों में जवाहरलाल नेहरू शहरी पुनरुत्थान मिशन के तहत चलाई जाती है. साथ ही इस पोस्ट में राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड CMO और rmccommissioner को भी टैग किया गया है.

 

सचमुच इन बसों की स्थिति इतनी दयनीय है की लोग इन बसों में बैठने से पहले दो बार जरूर सोचेंगे, और अगर लोग इन बसों में सफर कर भी रहे होंगे तो बेशक मजबूरी में. ऐसे में राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में चल रही यह "हाइटेक बसें" असल में हादसे को न्योता दे रही हैं. बसों की यह स्थिति है की न सीटें सही हालत में हैं और नाही बस का पेंट. इन वाहनों की हालत देखकर तो इनकी तकनीकी स्थिति का भी जयज़ा लगाया जा सकता है.

 

बताते चले की जवाहरलाल नेहरू शहरी पुनरुत्थान मिशन करीबन 2 दशक पहले शुरू की गई थी. यह योजना शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और सेवाओं में सुधार पर केंद्रित थी, जिसमें शहरी गरीबों के लिए आवास और बुनियादी सुविधाएं भी शामिल थीं. ऐसे में अब जब इस मिशन को इतने साल हो चुके हैं तब जरूरत है स्थितियों को दुरुस्त करने की, साथ ही राज्य सरकार को भी इस मुद्दे पर ध्यान देना अनिवार्य है.

Read more on Newsbrief