Back

एनआरआई की पत्नी सोना और नगद के साथ धनबाद से लापता,पुलिस जांच में जुटी

Brief By Newsbrief / 5:26 PM on 22 Jul 2025


धनबाद : धनबाद के धनसार थाने में एक प्राथमिकी दर्ज हुई है. यह प्राथमिकी इसलिए खास हो गई है कि इसे अमेरिका के एक एनआरआई ने कराई है. उन्होंने कहा है कि उनकी पत्नी 300 ग्राम सोना और 50,000 नगदी के साथ 12 दिनों से लापता है.

 

एनआरआई ने गुमशुदा पत्नी को अगवा करने का आरोप लगाया है. आरोप भी उन्होंने धनबाद के हीरापुर के रहने वाले एक व्यक्ति पर लगाया है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि वह अमेरिका में रहते हैं. उनका पुश्तैनी घर कोलकाता में है. 2009 में उनकी शादी धनबाद के  मनई टांड़ की सुष्मिता  से हुई थी. वह 28 जून को स्वदेश लौटे. वह लोग सबसे पहले पुश्तैनी घर कोलकाता गए. 

 

वहां 5 दिन रहने के बाद 3 जुलाई को पति-पत्नी धनबाद के मनई टांडी आए. उन्होंने यह भी बताया है कि 8 जुलाई को पत्नी ने सोने के गहनों की खरीदारी की. खरीदे गए गहनों का वजन 100 ग्राम था. क्रेडिट कार्ड से उन्होंने भुगतान किया था. बैंक ऑफ़ इंडिया के लॉकर में पहले से 200 ग्राम सोने के गहने थे. पत्नी ने बैंक के लॉकर से भी सारे गहने निकलवाए और उसके बाद लापता है. जिस युवक पर अपहरण का आरोप लगाया गया है उसका मोबाइल लोकेशन महाराष्ट्र में मिल रहा है. 

 

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. जिस हीरापुर के रहने वाले पर अपहरण का आरोप लगाया गया है, वह रांची के किसी स्कूल में शिक्षक हैं.

 

 

Read more on Newsbrief