Back

घाटशिला में ट्रेन की चपेट में आने से तीन हाथियों की कटकर मौत, रेल परिवहन बाधित

Brief By Newsbrief / 4:51 PM on 18 Jul 2025


घाटाशिला : बड़ी खबर पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला से सामने आ रही है. जहां तीन हाथी ट्रेन की चपेट में आ गए. जिससे तीनों हाथियों की मौके पर ही मौत हो गई. मृत हाथियों में एक वयस्क और दो बच्चे शामिल हैं. जानकारी के अनुसार पूर्व रेलवे खड़गपुर मंडल के सरडीहा झाड़ग्राम सेक्शन में किलोमीटर 143 पर पोल संख्या 11/13 के बीच रेलवे ट्रैक पार कर रहे. यह घटना देर रात 12:50 बजे हुई. घटना की सूचना मिलते ही अप और डाउन लाइन पर रात 1 बजे परिचालन रोक दिया गया. रेलवे की टीम रात में ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गई.

 

मृत हाथियों के शवों को घटनास्थल से हटा दिया गया. अप लाइन सुबह 6:15 बजे और डाउन लाइन सुबह 7:30 बजे चालू कर दी गई. इस घटना पर रेलवे के खड़गपुर मंडल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

Read more on Newsbrief