Back

रामगढ़ के कुजू में सीसीएल के लीज होल्ड एरिया में कोयला खदान का चाल धंसा,चार लोगों की मौत

Brief By Newsbrief / 10:40 PM on 05 Jul 2025


रामगढ़: रामगढ़ के कुजू क्षेत्र के कर्मा परियोजना में बड़ा हादसा हुआ है. सीसीएल के लीज एरिया में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. इस दौरान हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना है. ग्रामीण घटना स्थल से तीन शव को निकालकर फरार हो गए. जबकि एक शव को घटना स्थल पर रखकर ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

 

घटना की सूचना पाकर पुलिस राहत कार्य में जुट गई है. वही सीसीएल अधिकारी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. जानकारी के अनुसार कर्मा के महुआ डूंगरी के ग्रामीण शनिवार की अहले सुबह सीसीएल के लीज एरिया कर्मा परियोजना में कोयला चोरी करने पहुंचे थे. इसी दौरान अवैध खनन के दौरान कोयला का एक बड़ा हिस्सा का चाल धंसने से चार लोग दब कर मर गए. घटना की सूचना के बाद आनन फानन में ग्रामीण घटना स्थल पहुंचकर तीन शव को निकालकर फरार हो गए. जबकि एक शव को ग्रामीण घटनास्थल पर रखकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. 

 

वहीं सूचना मिलते ही jlkm के नेता बिहारी महतो घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि चाल धंसने से चार लोगों की मौत हुई और चार घायल है. कहा कि सीसीएल प्रबंधन की लापरवाही से ये घटना हुई है. DGMs के आदेश का लगातार उल्लंघन किया जा रहा था, जिसके कारण ये  घटना घटी है. 

Read more on Newsbrief