Brief By Newsbrief / 2:28 PM on 03 Jul 2025
CUET UG 2025 रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म होने वाला है. क्योंकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रैजुएट का रिजल्ट 4 जुलाई 2025 को जारी करने का ऐलान कर दिया है. छात्र अपना रिजल्ट CUET की ऑफिसियल वेबसाइट exam.nta.ac.in पर जाकर देख पाएंगे. बता दें कि CUET यूजी की परीक्षा 13 मई से 3 जून 2025 के बीच आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में करीब 13.5 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे
ऐसे चेक करें रिजल्ट
सबसे पहले CUET की वेबसाइट - exam.nta.ac.in पर जाए.
अब CUET UG रिजल्ट 2025 पर क्लिक करें.
अब लॉग इन करने के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि (पासवर्ड) डालना होगा.
इसके बाद CUET UG रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर ओपन होगा.
फिर रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले कर रखें