Back

झारखंड में बारिश का कहर, अभी मौसम के मिजाज में कोई परिवर्तन नहीं

Brief By Newsbrief / 3:07 PM on 24 Jun 2025


रांची : पिछ्ले  सात दिनों के अंदर ही मानसून ने पूरी तरह से झारखंड में तबाही मचा दी है.पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची में समेत  कई जिलों में भारी बारिश हुई. वही वज्रपात ने भी अपना कहर बरपाया. अब तक झारखंड में बज्रपात से तीन लोगों की मौत हो चुकी है.वही मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 29 जून तक झारखंड में भारी बारिश की संभावना है.जिसको देखते हुए झारखंड में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

आज झारखंड के इन पांच जिलों में भारी तबाही मचा सकती है बारिश

 

राजधानी रांची की बात की जाए तो इस महीने में हर साल से 4 गुना ज्यादा बारिश हो चुकी है वहीं तेज बारिश होने की वजह से रांची के कई इलाके में जल-जमाव की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है.जिससे लोगों का जीवन अस्त- व्‍यस्‍त हो चुका है.वही आनेवाले दिनों में अभी राजधानी रांची में और भारी बारिश की संभावना है.वही आज यानी मंगलवार को झारखंड के 5 जिलों में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है.जिसमे पलामू, लोहरदगा गुमला, गढ़वा और लातेहार जिला शामिल है.

 

पढ़े 29 जून तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

 

मौसम विभाग के माने तो आने वाले अगले 29 जून तक झारखंड के लोगों को बारिश से अभी कोई राहत नहीं मिलने वाली है.कल यानि 24 जून को झारखंड के रांची लातेहार, लोहरदगा, गुमला पलामू, गढ़वा, लातेहार भारी बारिश की होने की संभावना है वही वज्रपात की सम्भावना को देखते हुए यहां अलर्ट जारी किया गया है.

 

कोल्हान में उमस वाली गर्मी सता रही है

 

कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में यहां बारिश ना के बराबर हुई है. वही उमस वाली गर्मी ने लोगों का पसीना छुड़ाया l.वहीं आज मंगलवार की सुबह से सरायकेला में कड़क धूप खिली हुई है जिससे लोगों का भी हाल बेहाल है.

 

पढ़े अपने जिले का तापमान

 

झारखंड के तपमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड का अधिक्तम तपमान में दो डिग्री की गिरावत आल्हा की अधिक नवीनतम तपमान अब तक कोई बदलाव नजर नहीं आया है.भाई मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाली तीन-चार दिनों में झारखंड के तपमान में कोई बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं, 1 डिग्री ऊपर आला हो सकता है आज झारखंड का अधिक्तम तपमान 27 डिग्री सेल्सियस से न्यूटन तपन 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.

Read more on Newsbrief