Back

तीन दिनों के बाद थमी बारिश,कुछ जिलों में आज भी भारी बारिश की संभावना

Brief By Newsbrief / 4:02 PM on 21 Jun 2025


रांची : राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलो में पिछले 3 दिनों से लगातार बारिश हो रही थी,जो शुक्रवार दोपहर के बाद थम गई जिसके बाद लोगों का जीवन दुबारा पटरी पर लौट गया.वही आज यानी शनिवार के दिन भी झारखंड के 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, वही वज्रपात की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों के लोगों को खास तौर पर बारिश के समय घर से बाहर तो नहीं निकलना है.

 

झारखंड के इन 9 जिलों में तांडव मचायेगा मौसम

 

आज 21 जून के दिन झारखंड के 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना है जिसको देखते हुए मौसम विभाग में लोगों को अलर्ट किया है वही वज्रपात की भी संभावना जतायी गयी है जिन जिलों में आज वज्रपात और भारी बारिश का असर देखा जाएगा उन जिलों में जामताड़ा,गढ़वा, पलामू, चतरा,साहिबगंज, दुमका, गोड्डा, देवघर, जामताड़ा तथा पाकुड़ जिला शामिल है.

 

24 और 25 जून को भी झारखंड में भारी बारिश की संभावना

 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 24 जून से एक बार फिर हल्की फुल्की बारिश शुरू होगी जो 25 और 26 जून को भारी तबाही मचा सकती है. 25 और 26 जून को झारखंड के अधिकांश जिलों के लोगों को सावधान रहें,क्योंकि इस दिन बारिश अपना प्रचंड असर दिखा सकता है.

 

तीन दिनों की बारिश कोल्हान में आया बाढ़

 

वही कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम पश्चिम सिंहभूम सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले की बात की जाए तो शुक्रवार सुबह से यहां बारिश थम चुकी है जिसकी वजह से लोगों का जीवन फिर सामान्य हो चुका है लेकिन चांडिल डैम पर पानी का दबाव बढ़ने से उसके 10 फाटको को खोला गया था जिससे जमशेदपुर के कई इलाके में बाढ़ की स्थिति बनी हुई थी हलांकी कई हिस्सा में बाढ़ भी आ चुका था,जहा जिला प्रशासन ने लोगों की पूरी मदद की.

 

पिछले 24 घंटे में 3 डिग्री  चढा झारखंड का पारा

 

वहीं झारखंड के तापमान की बात की जाए तो 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से तापमान 23 डिग्री पर पहुंच चूका था, लेकिन बारिश बंद होते ही पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 3 दिनों में फिर से इसमे 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

 

पढ़े अपने जिले का तापमान

 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.

Read more on Newsbrief