Brief By Newsbrief / 7:16 PM on 19 Jun 2025
जमशेदपुर :कोल्हान के सभी जिलों में पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है.जिसकी वजह से स्वर्णरेखा और खरकई नदी उफान पर है, तो वहीं बीच शहर में रहने वाले लोगों का जीवन भी लगातार बारिश से अस्त-व्यस्त हो चुका है. आलम यह है कि फ्लैट के पहले तले तक पानी अब पहुंचने वाला है. सभी तरफ इलाका जलमग्न हो चूका है.वही नदी किनारे रहने वाले लोगों को सचेत रहने की चेतवनी जिला प्रशासन की ओर से दी गई है.
नदी किनारे रहनेवाले लोगों को सावधान रहने की जरुरत
आपको पता है कि अगर अगले 24 घंटे तक यूं ही लगातार बारिश होती रही तो फिर नदी किनारे बसे इलाकों में बाढ़ आ जाएगी और इससे हजारों लोगों का जीवन प्रभावित हो सकता है.वहीं इससे संपत्ति का काफी नुकसान भी हो सकता है.इसलिए नदी किनारे रहने वाले लोगों से खास अपील है कि वो ऊपर वाले इलाके में रहे और हर वक्त बहुत सचेत रहे.
कई अपार्टमेंट में घुसा पानी
सोनारी की बात की जाए तो यहां कई अपार्टमेंट में बारिश का पानी घुस गया है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है, अपार्टमेंट के सभी लोग अपने अपने घरों मे रहने को बेवस है.बहुत जरुरत के काम से ही लोग घरों से बाहर निकल रहें है, क्योंकि पानी कमर भर आ चुका है.जल जमाव की वजह से पानी पहले तल्ले के आधे तक पहुंच गया है, जिससे घरों का सामान बर्बाद हो गया है.
घरों में कैद हुए लोग
वहीं पारिकिंग में लगी गाड़ियां पानी में तैर रही है.घर से बाहर निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.लोगों का कहना है कि भारी बारिश में हर समय इसी प्रकार घरों में पानी घुस जाता है, जिला प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की जाती है, बारिश बंद होने के बाद ही लोगों को राहत मिलेगी.