Brief By Newsbrief / 8:55 PM on 14 Jun 2025
चाईबासा : झारखंड-ओडिशा के बॉर्डर पर IED ब्लास्ट में घायल सीआरपीएफ के ASI सत्यवान कुमार सिंह शहीद हो गए है. इसकी जानकारी पुलिस मुख्यालय ने दी है. बताते चलें कि झारखंड एवं ओडिशा राज्य के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में शनिवार को चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नकस्लियों द्वारा लगाए गए आईडी ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में सीआरपीएफ 134 बटालियन के सब इंस्पेक्टर/जीडी सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए राउरकेला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में वो शहीद हो गए.
आज के नक्सल विरोधी अभियान में सीआरपीएफ, ओडिशा पुलिस (एसओजी), झारखंड पुलिस आदि शामिल थे. अभियान के दौरान नक्सलियों ने ओडिशा राज्य के राउरकेला जिले के के. बोलंग थाना अंतर्गत जंगल/पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर आई.ई.डी. विस्फोट किया.