Brief By Newsbrief / 11:00 PM on 27 May 2025
चाईबासा :मंगलवार को पश्चिम सिंहभूम जिले के 134 वें जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त के रूप में चंदन कुमार ने निवर्तमान उपायुक्त कुलदीप चौधरी से जिले का पदभार ग्रहण किया.जिले के नवनियुक्त जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त चंदन कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा 2016 बैच के पदाधिकारी है.इससे पूर्व वे रामगढ़ ज़िले में उपायुक्त के पद पर पदस्थापित रहे
लोकहित मे काम का दिया भरोसा
पदभार ग्रहण उपरांत जिले के उपायुक्त ने कहा कि वे जिले के समस्याओं पर विचार कर लोकहित मे काम करेंगे और निरंतर विकास के कार्य जारी रहेगा, यही प्राथमिकता रहेगी.