Back

केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने हड़ताल की तिथी बदली, 20 मई की जगह अब 9 जुलाई को

Brief By Newsbrief / 7:34 PM on 16 May 2025


धनबाद : जैसी की उम्मीद की जा रही थी, ट्रेड यूनियन की 20 मई को प्रस्तावित एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल स्थगित हो गई है. अब इसके लिए नई तिथि की घोषणा की गई है. जानकारी के अनुसार 9 जुलाई नई तिथि घोषित की गई है. केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का 18 मार्च को आयोजित सम्मेलन में 20 मई को एक दिन की हड़ताल करने की बात तय हुई थी. कोयला उद्योग में संचालित यूनियन भी हड़ताल की तैयारी में थी. बीएमसी को छोड़कर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल की घोषणा की थी. गुरुवार को दिल्ली में हुई बैठक में नई तिथि तय की गई है.

Read more on Newsbrief