Back

झारखंड के ये तीन डैम हैं खास, समर वेकेशन के लिए परफ़ेक्ट डेस्टिनेशन

Brief By Newsbrief / 9:12 PM on 15 May 2025


रांची: अगर आप समर वेकेशन में इस गर्मी से राहत पाना चाहते हैं और किसी शांत, ठंडी और प्रकृति से भरपूर जगह की तलाश में हैं, तो झारखंड के ये तीन स्पॉट बेस्ट है,जिस मेंमैथन डैम, मसानजोर डैम और तिलैया डैम.यह डैम आपके लिए परफेक्ट समर डेस्टिनेशन हो सकते हैं.इन जगहों पर जाते ही आपको ठंडक का एहसास होने लगेगा. तो आइए जानें इन डेस्टिनेशन के बारे में विस्तार से .

 

मैथन डैम झारखंड का 'मिनी हिल स्टेशन’

 

झारखंड के धनबाद जिला में स्थित है यह मैथन डैम, और इस डैम के लिए बेस्ट टाइम टू विजिट मार्च से जून और अक्टूबर से दिसंबर है.बता दे मैथन डैम, झारखंड का सबसे प्रसिद्ध तालाब है जो बराकर नदी पर बना हुआ है.झारखंड यह प्रसिद्ध मैथन डैम सिर्फ एक पिकनिक स्पॉट ही नहीं, बल्कि यहां का एनवायरमेंट ऐसा लगता है कि मानो कोई कोई  हिल स्टेशन पर आ गए है. जहां डैम के सभी ओर हरियाली, शांत पानी और नाव पर सवारी करने की सुविधा है. यह डैम एक बेस्ट इसे फैमिली टूरिस्ट्स डेस्टिनेशन बन गया है.

 

मैथन डैम की खास बातें

 

यह बोटिंग की सुविधा है,साथ ही अंडरग्राउंड पॉवर हाउस के मजे, वही मैथन वाइल्डलाइफ सेंचुरी पास में स्थित है. और सबसे अच्छी बात यह है कि यह डैम बच्चों और परिवार के लिए बेस्ट पिकनिक डेस्टिनेशन बन गया है.

 

मसानजोर डैम, 'मिनी कश्मीर' के नाम से मशहूर

 

झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर दुमका जिला में स्थित है यह मसानजोर डैम, और इस डैम के लिए बेस्ट टाइम टू विजिट मार्च से जुलाई और मॉनसून में है.बता दे मसानजोर डैम को वह के लोग 'मिनी कश्मीर' के नाम से जानते हैं. यह डैम मयूराक्षी नदी पर बना यह डैम वाकई देखने में काफ़ी सुंदर है, इसके साथ-साथ एकदम शांत इलाका है. यह जगह छुट्टी में अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के बेस्ट डेस्टिनेशन है.जहां डैम के चारों ओर पहाड़ियों से घिरा हुआ नज़ारा फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है. अगर आपको भी फोटोग्राफी करना पसंद है और आप भी यादों को कैमरे में कैद करने के शौकीन है तो एक बार यह जगह जरूर विजिट करे.

 

मसानजोर डैम की खास बातें

 

यह डैम शांत और ठंडा वातावरण के लिए प्रसिद्ध है, और सबसे खास बात है कि यह आस-पास घने जंगल और ट्रैकिंग का अनुभव भी लोगों आनंद ले सकते है .अगर आपको भी भीड़भाड़ से दूर किसी शांत जगह पर अकेले समय बिताना है तो यह आने का एक बार जरूर सोचे. चारों तरफ हरियाली और पेड़ पौधा होने के कारण यह जगह काफी ठंडा है. इसीलिए इस समर वेकेशन आप यहां कुछ टाइम स्पेंड कर सकते हैं.

 

 

तिलैया डैम  झारखंड का सबसे खूबसूरत स्पॉट्स में से एक

 

झारखंड के कोडरमा जिला में स्थित है यह तिलैया डैम, और यह तिलैया डैम के लिए बेस्ट टाइम टू विजिट अप्रैल से जून और अक्टूबर से जनवरी है.बता दे तिलैया डैम झारखंड का पहला औरसबसे पुराना डैम है. लोगों का कहना है कि यह डैम झारखंड का सबसे खूबसूरत डैम में से एक है. बात करे तो यह ऐतिहासिक डैम है, जिसे 1953 में बराकर नदी पर बनाया गया था. यह डैम न सिर्फ इंजीनियरिंग का के द्वारा पेश किया गया नमूना है बल्कि इसके चारों ओर फैली शांति और लोगों को देने वाली ठंडक, इसे समर वेकेशन के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन बनाती है.

 

तिलैया डैम की खास बातें

 

तिलैया डैम काफी पुराना है, बता दे यह डैम 1953 में बनाया गया था. इसीलिए इस डैम का एक अलग ही ऐतिहासिक महत्व है.साथ ही चारों ओर पहाड़ियों से घिरा हुआ यह डैम एक सुकून देने वाली जगह है ,इसके अलावा आप यह ट्रैकिंग, बर्ड वॉचिंग और फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट का भी आनंद ले सकते है .यह आपने पर आपके आसपास छोटे फॉल्स और वनों का नज़ारा देखने को मिलेगा.

 

झारखंड की ठंडी गोद में समर वेकेशन

 

अगर आप इस समर वेकेशन में भीड़-भाड़ से दूर, शांति और नेचर के बीच कुछ सुकून की तलाश में है, तो झारखंड के ये तीन डैम आपकी लिस्ट में ज़रूर होने चाहिए. चाहे दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रिप हो या फैमिली के साथ समर वेकेशन  मैथन, मसानजोर और तिलैया डैम सभी के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है.

Read more on Newsbrief