Back

सरायकेला में शराब दुकान बंद करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, किया सड़क जाम

Brief By Newsbrief / 9:18 PM on 08 May 2025


सरायकेला :सरायकेला जिले के खरसावां के हरिसाई में सरकारी शराब दुकान बंद करने की मांग को लेकर कई गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को खरसावां सरायकेला मुख्य मार्ग को जामकर प्रदर्शन किया. खरसावां सरायकेला मुख्य सड़क के बुरूडीह रेलवे ओवर ब्रिज में गुरुवार को सुबह 11 बजे खरसावां के हाडीसाई, शिमला, गुरूडीह, माहलीसाई, असुरा, गोजूडह, पोटका, देवली आदि गांव के ग्रामीण बुरडीह रेलवे ओवर ब्रिज पर एकजुट होकर सड़क को जाम कर दिया.

पुलिस ने शांत कराया मामला

लगभग 1 घंटे 15 मिनट जाम करने के बाद खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह, एस आई प्रकाश कुमार के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने और सड़क जाम को हटाया गया.फिलहाल ग्रामीणों के साथ प्रशासन बैठक कर रही है.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल

Read more on Newsbrief