Back

साहिबगंज में युवक की पीटकर हत्या, पुलिस ने कब्र से निकाला शव

Brief By Newsbrief / 4:56 PM on 07 May 2025


साहिबगंज  :साहिबगंज जिले में फिर एक बार दिल दहला देने वाली वरदात सामने आया है. जहां बोरियो थाना क्षेत्र के दुर्गा टोला पंचायत के आसन बोना गांव के ग्रामीणों ने घूम-घूम कर मोती माला बेचने वाले एक युवक को बच्चा चोर और किडनी चोर समझ कर मौत के घाट उतार दिया. इतना ही नहीं बल्कि आसन बोना गांव के ग्रामीणों ने युवक को मौत के घाट उतारने के बाद उसे गांव से महज सौ मीटर की दूरी पर सुनसान जंगल में दफना भी दिया. आगे आपको बता दें कि मृतक युवक की पहचान भागलपुर जिले के बुधुचक थाना क्षेत्र के एकडरा गांव के निवासी रंजन सोनी के रूप में हुई है.

 

पूरा मामला 

 

वहीं इस घटना के संबंध में मृतक रंजन सोनी के भाई राहुल सोनी ने बताया कि भाई रंजन सोनी मोती माला बेचने के साथ साथ आभूषण को केमिकल की मदद से साफ-सफाई करने का काम करता था. वह भागलपुर सहित उसके आसपास के साहिबगंज व पाकुड जिले में भी घूम घूम कर अलग अलग क्षेत्रों में मोती माला बेचा करता था. बीते 26 अप्रैल को भी मोती माला बेचने के लिए साहिबगंज के दुर्गा टोला पंचायत के आसन बोना गांव पहुंचा था. उक्त गांव के ग्रामीणों ने भाई रंजन सोनी को बच्चा चोर, किडनी चोर समझ कर उसे पेड़ से बांध दिया,  और उसकी बुरी तरह पिटाई करने लगे,जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद लोगों ने गांव से कुछ ही दूरी पर उसे दफन कर दिया गया. 26 अप्रैल से भाई के लापता होने की सूचना पुलिस प्रशासन से भी की गई थी. लापता के बारह दिन बाद पुलिस ने रंजन सोनी का सड़ा गला अवस्था में लाश को आसन बोना गांव के समीप जंगल झाड़ी से जमीन खोद कर  बाहर निकाला.

 

पुलिस लोगों से कर रही पूछताछ

 

घटना स्थल पर पुलिस निरीक्षक एनडी रॉय व थाना प्रभारी पंकज वर्मा, बोरियो बीडीओ नागेश्वर साव के उपस्थिति में शव को गड्डे से बाहर निकाला गया. इधर घटना के बाद पुलिस के द्वारा गांव के आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर फिलहाल पूछताछ किया जा रहा है.

 

 

Read more on Newsbrief