Back

झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना , वज्रपात और ओलावृष्टी के भी आसार

Brief By Newsbrief / 3:27 PM on 10 Apr 2025


रांची: झारखंड के लोगों को आज गर्मी और कड़कड़ाती धूप से राहत मिल सकती है, क्योंकि आज झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. बारिश होने की वजह से तापमान में भी गिरावट, दर्ज की जाएगी. वहीं गर्मी से भी लोगों को राहत मिलेगी. वहीं मौसम विभाग की माने तो आज कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवाओं का तांडव भी देखने को मिलेगा. जिससे वाहन चलाते समय लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है.

आज झारखंड में दिखेगा बारिश के साथ वज्रपात का असर

आज कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने से बंगाल में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसका असर झारखंड पर देखने को मिलेगा.यानि आज झारखंड में अच्छी खासी बारिश देखने को मिलेगा, तो वहीं  वज्रपात के साथ कुछ जिलों में ओलावृष्टी की भी आशंका जतायी गयी है.  जिससे खास तौर पर किसानों को सावधान रहने की जरूरत है.आज झारखंड का अधिक्तम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

अगले एक सप्ताह तक बदला रहेगा मौसम

वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले एक सप्ताह तक झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे, जिसकी वजह से धूप से लोगों को राहत मिलेगी. हालांकि  अधिकतम और न्यूनतम तापमन में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा.मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले दो दिनों में झारखंड के अधिक्तम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी तो वहीं न्यूनतम तापमान में भी 1 डिग्री का इजाफा होगा.

पढ़ें अपने जिले का तापमान

आज राजधानी रांची के मौसम क अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 22  डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जा सकता है.

Read more on Newsbrief