Back

सरहुल ईद, रामनवमी को लेकर जमशेदपुर पुलिस सतर्क, सुरक्षा के कर रही पुख्ता इंतजाम

Brief By Newsbrief / 11:19 PM on 25 Mar 2025


जमशेदपुर में ईद सरहुल और रामनवमी के त्योहार को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने सुरक्षा के लिए कई बड़े पुख्ता इंतजाम कर लिए  है.आपको जानकारी दे कि जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने त्योहारों के दौरान शहर में होने वाली भीड़ भाड़ और जुलूस को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल को पूरी तरह चुस्त और दुरुस्त रहने का निर्देश दिया है.

 

 

जमशेदपुर में सरहुल ईद, रामनवमी और हिंदू नव वर्ष को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

 

एसएसपी किशोर कौशल पीसीआर में जवानों को इन त्योहारों को लेकर अभी से ही ब्रीफ कर रहें है.आपको बता दे कि सरहुल ईद, रामनवमी और हिंदू नव वर्ष में भारी संख्या में लोग सड़कों पर नजर आते हैं. इसको ध्यान में रखते हुए विशेष कर पुलिस जवानों को बाजारों में नजर रखने का आदेश दिया गया है. साथ ही बता दे कि अभी ईद का बाजार भी गुलजार है, बाजारों में खरीदारी करने के लिए भारी संख्या मे लोग पहुंच रहे है, इस दौरान किसी तरह से किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी ना हो इसको लेकर भी कई दिशा में निर्देश दिया गया है. वही इन त्योहारों में बड़े गाड़ियों की शहर में नो एंट्री रहेगी, और चपे चपे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी.

Read more on Newsbrief