Brief By Newsbrief / 5:08 PM on 22 Mar 2025
पलामू : पलामू में मालगाड़ी की चपेट में आने से मेदिनीनगर के युवक की मौत हो गई. शनिवार की सुबह रेड़मा ओवरब्रिज के नीचे ये घटना हुई. बताया जा रहा है कि रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ये घटना हुई. मृतक कंचन कुमार राज जीएलए कालेज के समीप का रहने वाला था. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. आरपीएफ जवानों की मदद से रेलकर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच भेज दिया है.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है.