Back

विधानसभा अध्यक्ष के पास पहुंची लिखित शिकायत, विधानसभा कैंटीन में मटन में निकला कीड़ा

Brief By Newsbrief / 5:33 PM on 11 Mar 2025


रांची : झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान अब कावेरी के कैंटीन को लेकर झमेला शुरू हो गया है. खाने में कीड़ा निकलने से लेकर ठीक से खाना नहीं देने तक को लेकर बवाल हो रहा है. वहीं, इसे लेकर विधानसभा अध्यक्ष के नाम सभी विधायकों के निजी सहायकों ने एक पत्र लिखा है. जिसमें कई बिंदु दिए गए है. पत्र में सबसे बड़ी बात बताई गई है कि सदन में शुक्रवार को जब सभी खाना खा रहे थे तब उनके मटन में कीड़ा निकला था. इसकी शिकायत भी कावेरी के मैनेजर के पास की गई. लेकिन उनके साथ सही व्यवहार नहीं किया गया. इसके अलावा खाना पेट भर के नहीं दिया जाता है. साथ में मिठाई भी नहीं मिल रही है. जब भी मांगते है तो कहा जाता है कि खत्म हो गया.

निजी सहायकों ने लिखा है कि खाने में 25 प्रतिशत पैसा भी उनका लगता है. लेकिन कैंटीन में उन्हें ठीक से खाना नहीं मिल रहा है. जब भी कोई प्रोग्राम में भी खाना खाने गए तो उनके साथ व्यवहार सही नहीं रहता है.

Read more on Newsbrief